पातेपुर: पातेपुर प्रखंड मुख्यालय सभागार में 9वें पोषण माह का शुभारंभ, लाइव प्रसारण से दी गई पोषण अभियान की जानकारी
पातेपुर प्रखंड सभागार में बुधवार की दोपहर 3 बजे के करीब 9 वें पोषण माह का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर पोषण जागरूकता कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी द्वारा पोषण माह के उद्घाटन कार्यक्रम के लाइव प्रसारण को उपस्थित अधिकारियों, आंगनबाड़ी सेविकाओं एवं आम लोगों ने देखा व पोषण की जानकारी ली।