पातेपुर CHC में बीते दस दिनों से एक्स रे का फिल्म खत्म है। विभाग द्वारा फिल्म उपलब्ध नहीं कराए जाने के कारण मरीजों को बाहर से महंगे कीमत चुका कर एक्स रे कराना पड़ रहा है। शुक्रवार की शाम 6 बजे के करीब मरीजों ने बताया कि बीते दस दिन से एक्स रे मशीन का फिल्म खत्म है। अस्पताल प्रशासन दरवाजे पर एक पर्ची चिपका रखी है लेकिन फिल्म की व्यवस्था नहीं की जा रही है।