पातेपुर के सकरौली गांव में कपड़ा चोरी का आरोप लगा कर एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के घर में घुसकर उत्पात मचाया। आरोपियों ने दो महिलाओं की जमकर पिटाई कर दी। मारपीट में घायल महिलाओं को गुरुवार की दोपहर 3:40 बजे पातेपुर CHC में भर्ती कराया। जहां से डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद भोली देवी तथा इंदु देवी को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर रेफर कर दिया।