डुमरांव: पुराना भोजपुर में नगर परिषद डुमरांव के ईओ और ब्रांड एंबेसडर ने संयुक्त रूप से बांटे कंबल, लोगों ने पहल की सराहना की
Dumraon, Buxar | Jan 17, 2025 लगातार गिर रहे पारे के बीच नगर परिषद डुमरांव की मानवता सामने आई है। नगर परिषद डुमरांव के कार्यपालक पदाधिकारी यानी ईओ मनीष कुमार और नगर परिषद के ब्रांड एंबेसडर अजय राय ने पुराना भोजपुर की अनुसूचित बस्तियों में गुरुवार की देर रात 11 बजे पहुंचकर संयुक्त रूप से कंबल वितरण का कार्य किया है।