डुमरांव: प्रखंड के बुनियाद केंद्र में दिव्यांगजनों को जरूरी उपकरण वितरित, 22 और 23 को जिला प्रशासन लगाएगा विशेष शिविर
Dumraon, Buxar | Jan 17, 2025 प्रखंड के बुनियाद केंद में केंद्र प्रबंधक कश्मीरी चौधरी की अध्यक्षता में शुक्रवार की दोपहर 2 बजे कुल 8 दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल का वितरण किया गया। इसके साथ ही दो को श्रवण यंत्र और एक को सेंसर स्टिक का वितरण किया गया। लालजी राय, जवाहर यादव, प्रमिला कुमारी, पूजा कुमारी, संजय कुमार, बिजनी पासवान सहित अन्य दिव्यांगजन इस सेवा से लाभान्वित हुए।