डुमरांव: आरा-बक्सर फोरलेन पर महाराजा कोठी तक 21 किलोमीटर के दायरे में लगा लंबा जाम, एक लेन से ही हुआ परिचालन
Dumraon, Buxar | Jan 18, 2025 आरा-बक्सर फोरलेन पर महाराजा कोठी तक शनिवार को भी लंबा महाजाम लगा रहा। शनिवार को भी सुबह 7 बजे से 11 बजे तक एक लेन ब्लॉक हो गया। बता दें कि फोरलेन पर यह जाम की एक बड़ी समस्या उत्पन्न हो गई है। करीब 21 किलोमीटर लंबी सड़क पर ट्रकों की भारी भीड़ के कारण एक लेन पूरी तरह से अवरुद्ध हो गई।