डुमरांव: डुमरांव के साफाखाना रोड स्थित एक कबाड़ दुकान में आग लगने से लाखों का हुआ नुकसान, दमकल वाहन पहुंचा
Dumraon, Buxar | Jan 17, 2025 डुमरांव के साफाखाना रोड स्थित एक कबाड़ दुकान में शुक्रवार की दोपहर एक बजे आग लग गई। अगलगी की यह वारदात साफाखाना रोड स्थित श्री लाल कबाड़ दुकान की है। हालांकि, अगलगी के कारणों का पता नहीं चल पाया है। कुछ लोग शॉर्ट सर्किट तो कुछ का कहना है कि अलाव जला आग तापने के दौरान यह हादसा हो गया।