मधेपुरा: शहर के चौराहों पर यातायात नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई, ₹60 हजार से अधिक जुर्माना वसूला गया
मधेपुरा में यातायात विभाग की ओर से सोमवार को शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व थाना अध्यक्ष पप्पू कुमार ने किया। जांच के दौरान ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले 20 से अधिक वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई और उनसे करीब ₹60,000 का जुर्माना वसूला गया।