मधेपुरा के पुलिस अधीक्षक संदीप सिंह ने सोमवार को दोपहर एक बजे अपने कार्यालय में जन शिकायत निवारण बैठक आयोजित की। बैठक में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों ने अपनी-अपनी समस्याएँ एवं शिकायतें रखीं। पुलिस अधीक्षक ने सभी फरियादियों की बात ध्यानपूर्वक सुनी।