मधेपुरा: बेलो गांव में नहर किनारे मिला किसान का गला रेता शव, पत्नी और दामाद पर हत्या का आरोप, पुलिस जांच में जुटी
मधेपुरा के मुरलीगंज थाना क्षेत्र के बेलोडीह में सोमवार सुबह करीब 7 बजे नहर किनारे धान के खेत में एक अधेड़ व्यक्ति का गला रेता हुआ शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान खाड़ी वार्ड-14 निवासी सुभूकलाल यादव के बेटे जसवंत कुमार (45) के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।