मधेपुरा: मानिकपुर में शॉर्ट सर्किट से घर में भीषण आग, लाखों की संपत्ति जलकर राख
मधेपुरा के भर्राही थाना क्षेत्र अंतर्गत मानिकपुर में रविवार की देर रात अचानक लगी आग से एक गरीब परिवार का सबकुछ स्वाहा हो गया। यह घटना बिजली के शॉर्ट सर्किट से हुई बताई जा रही है। पीड़ित दशरथ राम ने बताया कि 17 अगस्त की रात अचानक घर में आग लग गई। आग की लपटें देखते ही घर में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी।