सारठ: सारठ में विधायक चुन्ना सिंह ने पत्रकारों को दी जानकारी, आवागमन सुधारने के लिए 4 पुल व 1 पुलिया का होगा निर्माण
MLA चुन्ना सिंह ने सारठ विधानसभा क्षेत्र में कनेक्टिविटी को दुरुस्त करने की दिशा में 4 पुल व एक पुलिया निर्माण को लेकर निविदा जारी होने की बात कही। रविवार शाम 5 बजे सारठ में पत्रकारों से बात करते कहा कि करीब 10 करोड़ की लागत से सारठ के कचुआबांक, डिंडाकोली व कैराबांक में जोरिया पर पुल व पालोजोरी के महुआडाबर व बसहा पंचायत में एक पुल व 1 पुलिया का निर्माण होगा।