हल्द्वानी के बुद्ध पार्क में 18 हजार रुपये न्यूनतम मानदेय, स्थायी रोजगार और श्रमिक सुविधाओं की मांग को लेकर भोजनमाताओं का धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। प्रगतिशील भोजनमाता संगठन के बैनर तले प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने आरोप लगाया कि वर्षों से सरकारी स्कूलों में सेवा देने के बावजूद उन्हें मात्र 3 हजार रुपये मासिक मानदेय मिल रहा है। भोजनमाताओं ने पीएफ, ईएसआई, नियमित अवकाश और लंबित भुगतान सहित विभिन्न मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की।
#HaldwaniExpressNews #Haldwani #Uttarakhand #UttarakhandNews #HaldwaniNews #BhojanMata #BhojanMataProtest #AnganwadiWorkers #HonorariumDemand #PermanentEmployment #MinimumWage #WorkerRights #WomenProtest #BuddhPark #ProtestNews #UttarakhandUpdates #GovernmentSchools #MidDayMeal #LabourRights