नईसराय: सरकारी जमीन पर मालिकाना हक के लिए कोर्ट में पेश किए फर्जी दस्तावेज, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
शासकीय जमीन पर मालिकाना हक के लिए कूट रचित दस्तावेज तैयार कर कोर्ट में पेश करने पर एक युवक के खिलाफ सोमवार दोपहर मामला दर्ज किया गया है। बताते हैं जब दस्तावेजों का सत्यापन कराया गया तो वह फर्जी निकले। नई सराय के दूंगासरा रोड़ पर खाली पड़ी सरकारी जमीन पर लगभग 15 साल पहले दर्जन भर अतिक्रमणकारियों ने अतिक्रमण किया था। इसी स्थान पर तहसील भवन बनाया गया है।