नईसराय: खैरोना गांव में तीन लोगों ने युवक का रास्ता रोककर मारपीट की, पुलिस ने केस दर्ज किया
नई सराय थाना क्षेत्र के खैरोंना चक्क गांव में शुक्रवार दोपहर एक युवक के साथ रास्ता रोककर मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट पर तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार खैरोना चक्क निवासी जय सिंह पुत्र जगन्नाथ सिंह यादव ने बताया कि, गांव के ही तीन लोगों ने उसके साथ मारपीट की है।