मंडला: भवनविहीन प्राथमिक शाला के लिए ग्राम कसौटा के ग्रामीणों ने कलेक्टर से मांगा भवन
Mandla, Mandla | Aug 18, 2026 विकासखंड मोहगांव की ग्राम पंचायत मुनु के पोषक ग्राम कसौटा में प्राथमिक शाला लंबे समय से भवनविहीन होने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने जिला जनसुनवाई कार्यक्रम में मंगलवार एक बजे कलेक्टर को आवेदन सौंपकर शाला भवन उपलब्ध कराने की मांग की है। आवेदन में बताया गया कि गांव में कई वर्षों से प्राथमिक शाला भवन नहीं है।