उनियारा: उनियारा नगरपालिका चुनाव में कांग्रेस और भाजपा के बीच 5 वार्डों में सीधा मुकाबला
Uniara, Tonk | Sep 4, 2026 उनियारा नगरपालिका चुनाव को लेकर तस्वीर साफ हो गई है। नगरपालिका चुनाव में 20 वार्डो में से 5 वार्डो में कांग्रेस व भाजपा में सीधा मुकाबला होगा। वार्ड नंबर 4, 8, 10, 11 व 19 में कांग्रेस व भाजपा आमने-सामने हैं। वहीं वार्ड नंबर 3, 6, 7, 13, 14, 15, 16 में त्रिकोणीय मुकाबला होगा।