जलालाबाद: जलालाबाद के एसडीएम मधुसूदन गुप्ता ने प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया, बच्चों से पूछे सवाल
जलालाबाद। उपजिलाधिकारी मधुसूदन गुप्ता ने प्राथमिक विद्यालय याकूबपुर का निरीक्षण कर विद्यालय की व्यवस्थाओं और शिक्षण कार्य का जायजा लिया। उन्होंने कक्षाओं, परिसर और शैक्षणिक व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर आवश्यक सुधार के निर्देश दिए। एसडीएम ने बच्चों से सीधे बातचीत कर उनकी पढ़ाई, विषयों और कक्षा में होने वाली गतिविधियों के बारे में जानकारी ली।