सागर नगर: पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में सागर शहर बंद, पेट्रोल पंप भी बंद रहे
जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में आज शुक्रवार को सागर नगर बंद है।बंद के आह्वान को अनाज तिलहन व्यापारी संघ, सर्राफा एसोसिएशन जिला पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन सहित सभी व्यापारिक संघ, व सामाजिक संगठनों ने भी ने समर्थन दिया है। सुबह से ही सागर के बाजारों में सन्नाटा पसरा हुआ है। आतंकी हमले को लेकर शहरवासियों में जमकर आक्रोश है।