सागर नगर: केंट थाना क्षेत्र में मजदूरी से मना करने पर युवक से मारपीट, एससीएसटी का मामला दर्ज
कैन्ट थाना क्षेत्र में आने वाले ग्राम टोरिया बरखेरा में युवक ने मजदूरी के लिए मना किया तो दो व्यक्तियों ने युवक से मारपीट कर दी। जिसकी शिकायत युवक ने थाना में की। फरियादी युवक की शिकायत पर पुलिस ने दोनों व्यक्तियों पर मारपीट और एससीएसटी की धाराओं में मामला दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।