सागर नगर: सागर-भोपाल रोड पर लहदरा नाके के पास कार और ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर, कार चालक की मौत
मोतीनगर थाना अंतर्गत सागर भोपाल रोड पर लहदरा के के आगे गुरुवार देर रात एक कार और ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर हो गई हादसे में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई।एक्सीडेंट की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी वाहनों को सड़क से हटवा कर आवागमन बहाल कराया गया। कार क्रमांक एमपी 13 टीए 2970 से कुछ लोग भोपाल तरफ जा रहे थे इसी दौरान ट्रैक्टर ट्राली से भिड़ंत हो गई।