सागर नगर: दो बच्चों की नीति का हो रहा दुरुपयोग, शिवसेना ने जिला शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा, संशोधन की मांग की
सरकार की दो बच्चों की नीति 2001 नियम का दुरुपयोग के खिलाफ शिवसेना ने गुरुवार दोपहर 2 बजे जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद जैन को ज्ञापन सौपा।शिवसेना जिला प्रभारी विकास सिंह ने कहा सरकार की दो बच्चों वाली नीति का कुछ लोग निजी स्वार्थ के लिए दुरुपयोग कर रहे हैं, कुछ लोग अपनी आपसी रंजिश शिक्षकों से भुना रहे रहे फर्जी कागजों के आधार पर शिकायत करने की धमकी दी जाती हैं।