सागर नगर: बीएस जैन बगीचा के पास एक परिवार की रसोई में निकला सांप, चाय बना रही महिला भाग गई
सागर शहर के मोती नगर थाना क्षेत्र के बीएस जैन बगीचा के पास रहने वाले शंकर रैकवार के घर में सांप निकलने से हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार सुबह सुबह 6:00 परिवार की महिला किचन में चाय बना रही थी, चाय बनाने के लिए किचन से चाय पत्ती उठाई इसी बीच चाय पत्ती के डिब्बे के पीछे सांप छुपा बैठा था जिसे देख महिला तुरंत किचन से भाग कर बाहर आ गई।