इटाढ़ी: बड़कागांव में झोपड़ी में आग लगने से 4 मवेशियों की मौत, परिवार के सामने आर्थिक संकट
Itarhi, Buxar | Sep 10, 2026 इटाढ़ी थाना क्षेत्र के बड़कागांव में पशुपालक सुग्रीव कुशवाहा की झोपड़ी में आग लगने से 4 मवेशियों की जलकर मौत हो गई। घटना के बाद पीड़ित परिवार के सामने जीविकोपार्जन का संकट खड़ा हो गया है। मवेशी ही परिवार की आय का प्रमुख साधन थे। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार, सुग्रीव कुशवाहा ने मवेशियों को मच्छरों से बचाने के लिए झोपड़ी के पास धुआं किया था।