सिहोरा: सिहोरा खितौला क्षेत्र में तेंदुए की तलाश तेज, तीन रेंजों की वन विभाग टीम जुटी
सिहोरा और खितौला में के रिहायसी इलाके में तेंदुए की मौजूदगी की सूचना के बाद वन विभाग ने तलाश तेज कर दी है। सिहोरा रेंज के वार्ड नंबर 1 और खितौला के वार्ड नंबर 17, 18 में तेंदुए पकड़ने के लिए रेकी और सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसमें सिहोरा, पनागर और कुंडम रेंज की वन विभाग की टीम जुटी हैं।