खड़गपुर: खड़गपुर में अनुमंडल कार्यालय सभागार में शांति समिति की बैठक, बिना लाइसेंस पटाखा बेचने वालों पर होगी कार्रवाई
पूजा, दीपावली और लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर अनुमंडल कार्यालय स्थित सभागार में अनुमंडलीय शांति समिति की बैठक शुक्रवार को 4:30 pm में की गई। जिसकी अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी राजीव रौशन व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चंदन कुमार ने किया। बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी राजीव रौशन ने बताया कि बिना लाइसेंस के पटाखा बेचने वालों पर कार्रवाई होगी।