पटियाली: पटियाली में नवजात शिशुओं की माताओं को बेबी किट बांटी गई, सरकार की योजनाओं की दी गई जानकारी
पटियाली विकास खंड परिसर में बीडीओ संजीव कुमार के नेतृत्व में हिमालया बेबी किट वितरण कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष के.पी. सिंह सोलंकी ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। इस दौरान नवजात शिशुओं की माताओं को पोषण, स्वच्छता व सुरक्षा के उद्देश्य से बेबी किट वितरित की गईं, और सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गई।