लखीसराय: पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित, शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश
लखीसराय। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार ने अपने कार्यालय कक्ष में जनसुनवाई कर आम लोगों की समस्याएं सुनीं। बुधवार की संध्या 4:20 सोशल मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार मिली शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उनके निष्पादन के निर्देश दिए गए।