खजनी: रामपुर पाण्डेय में बाइक चालक द्वारा पास मांगने के लिए हॉर्न बजाने पर सड़क पर खड़े 5 लोगों ने बाइक चालक के साथ की मारपीट
गोरखपुर जनपद के खजनी थाना क्षेत्र के ग्राम सभा रामपुर पांडेय में पांच लोग रोड पर खड़े थे और बातचित कर रहे थे। तभी वहाँ पहुँचे एक बाइक चालक ने पास लेने के लिए पीछे से बाइक का हॉर्न बजा दिया। हॉर्न बजाने के बाद भी लोग नहीं हटे तो बाइक चालक ने दोबारा हार्न बजा दिया। जिससे वहाँ पर खड़े पाँचों लोगों ने नाराज़ होकर राड से बाइक चालक पर हमला कर दिया।