बांसगांव: चौकी प्रभारी हरनहीं विकास नाथ के द्वारा 24 घंटे के अंदर चोरी की बाइक की गई बरामद, चोर को गिरफ्तार कर भेजा जेल
गोरखपुर जनपद के बांसगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले हरनहीं चौकी के चौकी प्रभारी विकास नाथ के द्वारा बृहस्पतिवार को 24 घंटे के अंदर चोरी की बाइक के साथ एक चोर को गिरफ्तार किया गया। हरनहीं पुलिस ने चोर को गिरफ्तार करके न्यायालय में पेश किया जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार किए गए चोर की पहचान महुली थाना क्षेत्र के सिकंदर के रूप में हुई है।