खजनी: पंडित हरिसहाय पीजी कॉलेज जैती बेलघाट में स्वामी विवेकानंद योजना के अंतर्गत 123 छात्र छात्राओं को किया गया टैबलेट वितरित
बेलघाट के जैती में स्थित पंडित हरिसहाय पीजी कॉलेज में बृहस्पतिवार को स्वामी विवेकानंद योजना के अंतर्गत कुल 123 छात्र छात्राओं को टैबलेट वितरित किया गया। टैबलेट वितरण के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर खजनी के लोकप्रिय विधायक श्री राम चौहान व बेलघाट की ब्लॉक प्रमुख पूजा सूर्य प्रकाश सिंह कौशिक मौजुद रही।