खजनी: बसडीला गांव के ग्राम प्रधान ने खजनी थाने में तहरीर देकर दो स्थानीय पत्रकारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की
गोरखपुर जनपद के खजनी ब्लॉक के बसडीला गांव के ग्रामप्रधान ने खजनी थाने में तहरीर देकर दो स्थानीय पत्रकारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। तहरीर में बसडीला गांव के ग्रामप्रधान प्रदीप शर्मा ने आरोप लगाया है कि दो स्थानीय पत्रकारों द्वारा खबर प्रसारित करके उनको बदनाम किया जा रहा है।