खजनी: सतुआभर में कपड़े की दुकान पर आभा कार्ड बनाने को लेकर दुकानदार व दो युवकों में हुआ विवाद, युवकों ने दुकानदार पर किया हमला
खजनी थानां क्षेत्र सतुआभर में बृहस्पतिवार को आभा कार्ड बनाने को लेकर कपड़े की दुकान पर दुकानदार से दो युवकों का विवाद हो गया। जिसको लेकर युवकों ने अपने आधा दर्जन सहयोगी युवको को बुलाकर दुकानदार पर हमला बोल दिया। हमले में दुकानदार गम्भीर रूप से घायल हो गया। दोनों युवकों के कहने पर हरपुर बुदहट थानां क्षेत्र के टिकरीया नाथ सिंह गाँव से दो बाइक से 6 लोग आए थे।