खजनी: बिस्टौली खुर्द में स्थित दुर्गा मंदिर के सामने इलेक्ट्रिक बस व ट्रक की आमने-सामने से हुई जोरदार टक्कर
गोरखपुर के बेलीपार थाना क्षेत्र के बिस्टौली खुर्द में दुर्गा मंदिर के सामने शुक्रवार को इलेक्ट्रिक बस व ट्रक की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। घटना में ट्रक व बस के ड्राइवर, कंडक्टर सहित कई यात्री भी गम्भीर रूप से घायल हो गये। मौक़े पर पहुंचे थाना अध्यक्ष बेलीपार कुंवर गौरव सिंह ने पुलिसकर्मीयों की मदद से घायलों को ईलाज के अस्पताल पर भेज दिया।