कोंडागांव: लगातार बारिश से भवरडीही नदी का बढ़ा जलस्तर, जोखिम लेकर ग्रामीण कर रहे पुल पार, मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस
कोंडागांव जिले में हो रही लगातार बारिश के कारण भवरडीही नदी उफान पर है। लांजोड़ा में भवरडीही नदी का जलस्तर इतना बढ़ गया है कि पुल के ऊपर से पानी बह रहा है। इस वजह से सोड़मा और नेशनल हाईवे 30 का संपर्क टूट गया है। इससे दर्जनों गांव पूरी तरह प्रभावित हो गई है। वही 3 अगस्त को एक वीडियो सामने आया है जिसमें ग्रामीण जान जोखिम में डालकर नदी पार कर रहे हैं।