कोंडागांव: शासकीय योजनाओं की जानकारी प्रदान करने जिला कार्यालय में जनपद पंचायत क्षेत्र के पंचायत प्रतिनिधियों की कार्यशाला आयोजित
कोंडागांव जनपद पंचायत क्षेत्र के पंचायत प्रतिनिधियों को शासन के विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी प्रदान करने के लिए कार्यशाला का आयोजन शनिवार को जिला कार्यालय के प्रथम तल स्थित सभाकक्ष में किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कहा कि इस कार्यशाला का आयोजन इसलिए किया गया है, ताकि जनप्रतिनिधि शासन की सभी योजनाओं से वाकिफ हों सके।