कोंडागांव: घोड़ागांव में हुए सड़क हादसे के शिकार मृतक की 72 घंटे बाद भी नहीं हो पाई पहचान, कोतवाली पुलिस करेगी अंतिम संस्कार
नेशनल हाईवे 30 पर घोड़ागांव के पास हुई एक सड़क दुर्घटना में मारे गए व्यक्ति की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। 31 जुलाई को मिले इस शव को कोंडागांव कोतवाली पुलिस ने शवगृह में रखवाया था। 72 घंटे बीत जाने के बाद भी कोई सुराग नहीं मिला है। ऐसे में अब पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के शव का अंतिम संस्कार करने का निर्णय लिया है। थाना प्रभारी ने शनिवार को इसकी पुष्टि की है।