कांके: रांची स्थित ED कोर्ट में पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को किया गया पेश, भेजे गए होटवार जेल
Kanke, Ranchi | Feb 15, 2024 झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को आज गुरुवार को ED कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें होटवार जेल भेज दिया गया। बता दें कि ED की टीम उन्हें ED कोर्ट लेकर पहुंची थी। इस दौरान महाधिवक्ता राजीव रंजन ने बताया कि रिमांड अवधि खत्म होने के बाद हेमंत सोरेन को जेल भेज दिया गया है।