कांके: अल्बर्ट एक्का चौक के पास CPI ने दिल्ली में किसानों पर हो रही पुलिसिया कार्रवाई के विरोध में पीएम का किया पुतला दहन
Kanke, Ranchi | Feb 15, 2024 सीपीआई ने अल्बर्ट एक्का चौक पर दिल्ली में किसानों पर की जा रही पुलिसिया कार्रवाई के विरोध में पीएम नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया। इस दौरान काफी संख्या में सीपीआई के नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान सीपीआई के नेताओं ने कहा कि MSP लागू करने, किसानों पर किए गए मुकदमा वापस लेने और स्वामीनाथन आयोग की सिफारिश को लागू करने सहित विभिन्न्न मांगों के समर्थन में किसान दिल्ली जा रहे हैं।