कांके: हिनू स्थित ईडी दफ्तर में पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की ईडी रिमांड होगी खत्म, हेमंत सोरेन का हुआ मेडिकल टेस्ट
Kanke, Ranchi | Feb 15, 2024 पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की 13 दिनों की ईडी रिमांड की अवधि आज खत्म हो रही है। मिली जानकारी के अनुसार पेशी के बाद उन्हें होटवार भेज दिया जाएगा। गौरतलब है कि हेमंत सोरेन को ईडी ने जमीन घोटाला मामले में बीते 31 जनवरी को गिरफ्तार किया था। वहीं हेमंत सोरेन का कोर्ट में पेशी से पहले मेडिकल टेस्ट किया गया।