कांके: मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका के पास अनशन पर बैठे जेएमएम कार्यकर्ता, ईडी पर लगाया पूर्व सीएम को प्रताड़ित करने का आरोप
Kanke, Ranchi | Feb 15, 2024 मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका के पास जेएमएम नेता और कार्यकर्ता अनशन पर बैठे हैं। जेएमएम ने ईडी ऑफिस में पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को प्रताड़ित किए जाने का आरोप लगाया है। मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका के पास बड़ी संख्या में जेएमएम नेता और कार्यकर्ता पहुंचे हैं। बता दें कि रांची के अलावा अन्य जिलों में भी जेएमएम कार्यकर्ता अनशन कर रहे हैं।