कांके: डोरंडा थाना पुलिस ने पीएमओ के प्रिंसिपल सेक्रेटरी का ओएसडी बनकर ठगी करने वाले युवक को किया गिरफ्तार
Kanke, Ranchi | Feb 15, 2024 रांची की डोरंडा थाना पुलिस ने पीएमओ के प्रिंसिपल सेक्रेटरी का ओएसडी बनकर ठगी करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। दरअसल गिरफ्तार युवक रांची में कार्यरत एक आईजी से पीएमओ के प्रिंसिपल सेक्रेटरी का ओएसडी बनकर ठगी करने पहुंचा। हालांकि शक होने पर आईजी ने डोरंडा थाना को सूचित किया। जिसके बाद डोरंडा थाना पुलिस ने ठगी करने आए युवक को गिरफ्तार कर लिया है।