बेलर मशीन से किया पराली प्रबंधन
मऊ, जानपुरा, नसीरपुरा क्षेत्र के किसानों के लिए मोबाइल नंबर जारी
-----
कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में पराली प्रबंधन के लिए विभिन्न प्रकार की पहल की जा रही है। इसी क्रम में बेलर मशीन संचालक श्री बलजीत सिंह द्वारा पराली प्रबंधन हेतु कृषक श्री गुरतेज सिंह ग्राम नसीरपुरा में बेलर मशीन से बेल बनाकर पराली प्रबंधन किया गया इनके द्वारा लगभग 165 हेक्टेयर क्षेत्र में बेल बनाकर पराली प्रबंधन किया गया है।
साथ ही बेलर संचालक द्वारा अपील की गई है मऊ,जानपुरा नसीरपुर के आसपास के क्षेत्र के किसान बंधु मोबाइल नंबर 9755925345 पर संपर्क कर अपने खेतों में निशुल्क रूप से पराली का प्रबंधन करा सकते है।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Department of Agriculture, Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur
3 views | Sheopur, Madhya Pradesh | Nov 4, 2026