दो मिल्क डेयरी एवं एक मिठाई दुकान से लिये सैम्पल
----
कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में तथा मुुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ दिलीप सिकरवार के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा आमजन को मानक खाद्य सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से सतत् रूप से खाद्य पदार्थो की जांच एवं सैम्पल लेने की कार्यवाही की जा रही है।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री धमेन्द्र जैन ने बताया कि श्योपुर शहर में आज दो दूध डेयरियों सहित एक मिठाई की दुकान से लीगल सैम्पल लिये गये है, जिन्हें जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजा गया है। उन्होंने बताया कि अग्रवाल दूध डेयरी खरादी बाजार श्योपुर से मिक्स दूध तथा पनीर के, श्री देवनारायण दूध डेयरी खरादी बाजार से मिश्रित दूध एवं देशी घी तथा बजरंग स्वीट्स श्री रामतलाई मंदिर के पास से मावा पेडा एवं बेसन लड्डू के सैम्पल लेने की कार्यवाही की गई है।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur
Sheopur, Madhya Pradesh | Nov 3, 2026