साईं नदी में बढ़े पानी से सैकड़ों बीघा धान की फसल बर्बाद, किसानों ने मुआवजे की मांग की।
हरदोई। बिलग्राम तहसील क्षेत्र के मल्लावां ब्लॉक अंतर्गत ग्राम माझिया जाफरपुर में साईं नदी का जलस्तर बढ़ने से किसानों की धान की फसल को भारी नुकसान हुआ है। ग्रामीणों के अनुसार नदी का पानी खेतों में भर जाने से करीब 450 से 500 बीघा धान की फसल पूरी तरह नष्ट हो गई है।
फसल बर्बाद होने से किसानों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। किसानों का कहना है कि उन्होंने धान की फसल में काफी मेहनत और लागत लगाई थी, लेकिन साईं नदी में अचानक पानी बढ़ने से पूरी फसल जलमग्न होकर नष्ट हो गई।
ग्रामीणों का आरोप है कि फसल बर्बाद होने के बावजूद अभी तक किसानों को किसी प्रकार का मुआवजा नहीं दिया गया है। प्रभावित किसानों ने प्रशासन से फसलों का तत्काल सर्वे कराकर उचित मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है।
किसानों ने कहा कि यदि समय रहते नुकसान का आकलन कर आर्थिक सहायता नहीं दी गई तो उन्हें भा�