राजपुर: NH-343 पर डामरीकरण का कार्य शुरू, अधिकांश हिस्सों में काम अभी बाकी है
बलरामपुर जिले के राजपुर क्षेत्र से गुजरने वाले नेशनल हाईवे-343 पर आखिरकार डामरीकरण का काम शुरू हो गया है। गागर नदी के पास आज से सड़क पर डामर बिछाने का काम शुरू होने से लोगों को राहत की उम्मीद जगी है। लेकिन तस्वीर का दूसरा पहलू यह भी है कि हाईवे के ज्यादातर हिस्सों में अब भी काम बाकी है। ऐसे में सड़क निर्माण को लेकर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रिया सामने आ रही