अशोक नगर: अशोकनगर में राजीव गांधी की जयंती पर सद्भावना यात्रा, कांग्रेसजनों ने दिया भाईचारे का संदेश
अशोकनगर में पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती, सद्भावना दिवस के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी और कांग्रेस सेवादल ने गुरुवार को शाम 4 बजे भव्य सद्भावना यात्रा निकाली। यात्रा लव-कुश मंदिर से शुरू होकर तार वाले बालाजी मंदिर तक पहुंची, जिसमें साधु-संतों सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन शामिल हुए।