बाढ़: बाढ़ नगर परिषद ने दुर्गा पूजा को लेकर जगह-जगह साफ-सफाई अभियान शुरू किया, सड़कों को किया जा रहा है दुरुस्त
Barh, Patna | Oct 8, 2024 बाढ़ नगर परिषद के द्वारा नगर परिषद के अध्यक्ष के नेतृत्व में जगह जगह साफ सफाई का अभियान जोर शोर से शुरू कर दिया गया है। वहीं जहां पे सड़कें खराब है उसको भी जेसीबी लगाकर गड्ढे इत्यादि भरने का काम किया जा रहा है। नगर परिषद के अध्यक्ष संजय कुमार उर्फ गाय माता ने बताया कि दुर्गा पूजा के मद्देनजर सभी पंडालों में डस्टबिन इत्यादि की व्यवस्था की जा रही है।