बाढ़: बाढ़ के बीचली मलाही में जलजमाव की खराब स्थिति, लोगों को हो रही है परेशानी
Barh, Patna | Oct 7, 2024 बाढ़ के बिचली मलाही में जलजमाव की स्थिति से बीमारी फैलने का खतरा बढ़ रहा है। एक तरफ स्वच्छता पखवाड़ा का अभियान हाल ही में चलाया गया, जो 2 अक्टूबर का समाप्त हुआ, वहीं दूसरी तरफ गंदगी का आलम यह है कि लोग गंदे पानी में घुसकर अपने घर आ जा रहे हैं। ऐसे में समझा जा सकता है कि आम लोगों को कितनी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।