बाढ़: विश्व हिंदू परिषद ने नवरात्रि के अवसर पर शस्त्र पूजा का आयोजन किया
Barh, Patna | Oct 7, 2024 सोमवार की संध्या 6 बजे विश्व हिंदू परिषद के द्वारा बड़े पैमाने पर शस्त्र पूजा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सैंकड़ों की संख्या में विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। गई।विश्व हिंदू परिषद बाढ़ संगठन के अध्यक्ष पंकज सिंह ने बताया कि विश्व हिंदू परिषद के द्वारा शस्त्र पूजा का उद्देश्य किसी पर हमला नहीं बल्कि आत्म रक्षा करना है।